KAWARDHA NEWS. छत्तीसगढ़ में न्यायालय में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम ने निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक और आदेशिका लेखक के कुल 10 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं।

जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, आवेदन भारतीय नागरिकों तथा भारत सरकार द्वारा पात्र घोषित अन्य अभ्यर्थियों से आमंत्रित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-04 (₹19,500 से ₹62,000) के तहत वेतनमान दिया जाएगा।

किन पदों पर होगी भर्ती
निष्पादन लिपिक – 2 पद (सभी अनारक्षित)
साक्ष्य लेखक – 4 पद (1 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति)
आदेशिका लेखक – 4 पद (2 अनारक्षित, 2 अनुसूचित जनजाति)

12 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 तय की गई है। अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शाम 5 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं।

यहां देखें भर्ती का पूरा विवरण
भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, कबीरधाम की आधिकारिक वेबसाइट के Notice मेन्यू में उपलब्ध Recruitment सेक्शन में देखे जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन करने की सलाह दी गई है।






































