RAJNANDGAON NEWS : राजनांदगांव में लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला बने राजनांदगांव में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाओं ने लोगों में दहशत फैला दी।

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग
बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन को दी।

दो बसों में लगी भीषण आग
शहर के पाताल भैरवी मंदिर के पास खड़ी दादा ट्रैवल्स की दो बसों में भी अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों बसें कुछ ही मिनटों में पूरी तरह चपेट में आ गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बसंतपुर रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

जांच जारी, नुकसान का आकलन
प्रशासन ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



































