Love Jihad In Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर कथित लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवतियों ने विधानसभा थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराते हुए एक युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को राजा सिंह बताकर दोनों बहनों से संपर्क किया और उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवतियों को पता चला कि युवक की वास्तविक पहचान मुस्तफा खान है। इसके बाद उन्होंने खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए पुलिस से शिकायत की।


पीड़ित बहनों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।





































