JOB NEWS. रायपुर में अस्थिबाधित दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 5 जून को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैरन बाजार स्थित शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होगा। उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर के मुताबिक, यंग इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 6 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर दिव्यांग युवाओं का चयन करेंगी।

चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार हर महीने 11 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र रायपुर जिला रहेगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अस्थिबाधित दिव्यांगजन शामिल हो सकेंगे, जो बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम हों।

मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। इस रोजगार मेले के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सीधे रोजगार मेले में पहुंचकर कंपनियों के सामने इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया
5 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर पहुंचें।
प्रवेश के बाद पंजीयन काउंटर में अपना नाम दर्ज कराएं।
अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार कंपनी का चयन करें।
दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करें।
चयन होने पर कंपनी की ओर से आगे की जानकारी दी जाएगी।

साथ में क्या-क्या दस्तावेज ले जाएं
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
रोजगार पंजीयन कार्ड
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
बायोडाटा/रिज्यूमे (यदि उपलब्ध हो)

कौन कर सकता है आवेदन
आयु 18 से 40 वर्ष
अस्थिबाधित दिव्यांग युवा
बिना व्हीलचेयर के चलने-फिरने में सक्षम अभ्यर्थी
कार्यक्षेत्र रायपुर में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार


































