Raipur Hyper Club रायपुर: तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP रोड स्थित हायपर क्लब में आधी रात को जमकर बवाल हो गया। नशे में धुत युवक ने नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद क्लब में जोरदार मारपीट हुई।

Raipur Hyper Club जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा और वहां मौजूद नॉर्थ ईस्ट की कुछ युवतियों को जबरन पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश करने लगा।

युवतियों के विरोध करने पर आरोपी ने जबरन हाथ पकड़ लिया। इस पर क्लब में मौजूद अन्य लोगों ने विरोध जताया और आरोपी के साथ मारपीट शुरू हो गई।

Raipur Hyper Club
Raipur Hyper Club मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवकों के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की साफ दिख रही है।पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। आरोपी पवन सिंह ठाकुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्लब में विवाद का पुराना इतिहास
हायपर क्लब में यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी यहां मारपीट और गोली चलने जैसी गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार पुलिस अधिकारी क्लब संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने और लाइसेंस रद्द करने की बात कहते हैं, लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।



































