Husband Attack On wife’s private Part: छतरपुर, मध्यप्रदेश। जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगुंवा से एक सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का इलाज जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में जारी है।

Husband Attack On wife’s private Part: प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में महिला का 17 वर्षीय भतीजा मौजूद था, जो रिश्ते में उसे मौसी कहता है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते सास-ससुर खेत पर ही रुक गए थे। इसी दौरान पति अचानक कमरे में पहुंचा, जहां उसने पत्नी और भतीजे को कथित तौर पर संदिग्ध अवस्था में देख लिया।

Husband Attack On wife’s private Part: इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर पति ने रोटी बनाने वाले लकड़ी के बिल्ला से पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने महिला के गुप्तांग पर वार करते हुए उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Husband Attack On wife’s private Part: घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। महिला ने अपने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Husband Attack On wife’s private Part:
वहीं, आरोपी पति ने परिवार के सामने मारपीट की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उसने पत्नी को भतीजे के साथ संदिग्ध स्थिति में देखने के बाद गुस्से में यह कदम उठाया। हालांकि, उसने यह भी कहा कि वह अब भी अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है।

दूसरी ओर, घटना में शामिल बताए जा रहे भतीजे के फरार होने की जानकारी सामने आई है। महिला की सास का कहना है कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है और वे बहू को स्वीकार करने के पक्ष में हैं, साथ ही किसी कानूनी कार्रवाई की इच्छा नहीं रखतीं।
इधर, सटई थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


































