NEW DELHI NEWS. गूगल (Google) के हर टूल्स में जानकारी मिलती है। दरअसल, Google को आप दिन में कई बार ओपन करते हैं। Google Maps से भी लोकेशन सर्च करते हैं, लेकिन आपने रास्तों पर कई तरह के रंगों की लाइनें दिखाई देती हैं, जिसका मतलब शायद आप नहीं जानते होंगे। अगर आप इन रंगों का मतलब समझ जाएं, तो आपका सफर और भी आसान हो सकता है।
जानिए Google Maps में रंगों का महत्व
- हरा रंग (Green): जब कोई सड़क ग्रीन कलर में दिखाई देती है, तो समझ लीजिए कि उस रास्ते पर ट्रैफिक बिल्कुल नहीं है। आप आराम से निकल सकते हैं, कोई रुकावट नहीं होगी।
- पीला या नारंगी रंग (Yellow/Orange): इसका मतलब है कि रास्ते पर थोड़ी भीड़ है। गाड़ियां धीमी ज़रूर हैं, लेकिन चल रही हैं. ज्यादा देर नहीं लगेगी।
- लाल रंग (Red): यह रंग देखते ही सतर्क हो जाइए। ये उस जगह को दिखाता है जहां भारी ट्रैफिक है। अगर ये डार्क रेड हो जाए, तो समझ लीजिए कि वहां जाम की स्थिति बन चुकी है।
ये भी पढ़ें: बेरोजगारों को मौका..इस सरकारी बैंक में निकली वेकैंसी, इस योग्यता के साथ बिना एग्जाम ही सिलेक्शन होगा
- नीला रंग (Blue): जब आप कोई लोकेशन सर्च करते हैं, तो जो नीली लाइन बनती है, वो आपके सफर का मुख्य रास्ता होता है। यानी गूगल आपको उसी रूट से जाने की सलाह देता है।
- बैंगनी रंग (Purple): कई बार गूगल आपको एक और विकल्प देता है जो बैंगनी रंग में दिखता है। ये रास्ता थोड़ा लंबा हो सकता है या फिर उसमें ट्रैफिक ज्यादा हो।
- भूरा रंग (Brown): ये रंग मैदान की नहीं, पहाड़ों की पहचान है, जब किसी जगह पर ब्राउन शेड दिखे, तो समझ लें कि वहां ऊंचे इलाके या पहाड़ी रास्ते हैं। ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह खास काम का होता है।
ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान…MP हाई कोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज, विस्तार से जानिए पूरा मामला
इन रंगों को समझना इसलिए जरूरी
कई लोग गूगल मैप्स तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसमें दिख रहे रंगों का मतलब नहीं जानते। यही वजह है कि वे अक्सर ट्रैफिक में फंस जाते हैं या गलत रास्ता पकड़ लेते हैं। अगर इन रंगों की पहचान हो जाए, तो आप न सिर्फ अपना समय बचा सकते हैं, बल्कि सफर भी ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नक्सल संगठन में महिलाओं की परेशानियां जानकर आ जाएंगे आंसू