RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 5 अधिकारियों को प्रमोशन देने के आदेश जारी किए हैं। इस पदोन्नति के तहत ये अधिकारी अब प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Principal Chief Conservator of Forest) के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
इन अधिकारियों में कौशलेंद्र कुमार, आलोक कटियार, अरुण कुमार, सुनील कुमार, और प्रेम कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों की पदोन्नति वन विभाग के कार्यों के बेहतर संचालन और प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे इन अधिकारियों को उनके नए पदों पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है। यह प्रमोशन इन अधिकारियों की कड़ी मेहनत और वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने का एक अहम कदम है।
ये भी पढ़ेंःDJ बाक्स का कहर, बाक्स के टकराने से गिरा मकान का छज्जा, 10 घायल 1 की मौत
इसके पहले भी पिछले साल 2024 में अखिल भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश सरकार ने जारी किया था। इस आदेश के मुताबिक वर्ष 2006 बैच के आईएफएस अधिकारियों को मुख्य वन संरक्षक और 2010 बैच के आईएफएस अधिकारियों (IFS officers) को वन संरक्षक के रूप में पदोन्नति मिली थी।
जिसमें 2006 बैच के आईएफएस अधिकारियों में विवेक आचार्य, राजू अगासिमनी, माथेश्वरण वी, अरुण प्रसाद पी, डॉक्टर केनियल हाऊतोली मैचियो और प्रभात मिश्रा को पदोन्नति दी गई है। वहीं 2010 बैच सतोविशा समाजदार को वन संरक्षक के रूप में पदोन्नति मिली थी। इसी बैच के आईएफएस इमोतेमसु आओ को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई थी।