DHAMTARI NEWS. धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने राज्य शासन और प्रशासन पर कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए। आज इस मामले को लेकर की गई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह एक साजिश के तहत किया गया है, कलेक्टर पर दबाव बनाया गया जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ है, कलेक्टर के मोबाइल में की गई बातचीत को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
दीपक बैज के साथ प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे। साथ ही कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशी विजय गोलछा भी PC में मौजूद रहे। इस दौरान दीपक बैज ने कहा कि आज के दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर से लोकतंत्र की हत्या हुई है, स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का सत्ता दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में 30 मौत 60 घायल, डीआईजी ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा
विजय गोलछा का नामांकन साजिशपूर्ण मुख्यमंत्री के निर्देश पर साजिशपूर्ण निरस्त किया गया है। गोलछा नगर निगम के नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी के परमानेंट ठेकेदार हैं, उन्होंने नगर निगम से NOC भी लिया है, उन्होंने धमतरी कलेक्टर के मोबाइल कॉल डिटेल को सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: सगे भाइयों बीच होगा मुकाबला, भाजपा व कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
दीपक बैज ने बिलासपुर महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी की जाति प्रमाण पत्र पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार षड्यंत्र कर सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है, ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस में आएगी Don 3…एक्शन से भरपूर इसे फिल्म में रणवीर से भिड़ेंगे विक्रांत, इस एक्ट्रेस की भी होगी Entry
दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल रात उन्हें जानकारी मिली थी कि कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि विजय गोलछा का नामांकन रद्द किया जाए। इसको लेकर क्या करना है वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श करेंगे और कोर्ट भी जाएंगे। हमारे पास सारे विकल्प खुले हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसे प्रत्याशी बनाया जाए इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।
बता दें कि धमतरी में ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस शरद लोहाना का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी अपने डमी प्रत्याशी तिलक सोनकर पर भी विचार कर रही है। आगे का निर्णय रायपुर हाई कमान लेगा। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस तिलक सोनकर को अपना प्रत्याशी बना सकती है।
ये भी पढ़ें: आदिवासी आश्रम में गर्भवती हुई नाबालिग छात्रा, सालों से दुष्कर्म कर रहे थे दो छात्र