BHOPAL. 11 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि शनिवार सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी
मेष (Aries)
व्यक्तिगत: सकारात्मक सोच बनाए रखें। दूसरों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें। क्रोध पर संयम रखें। नौकरी की चिंता समाप्त होगी।
व्यापार: नई योजनाओं पर काम करें। लाभ होगा।
वृषभ (Taurus)
व्यक्तिगत: थकान और निराशा हो सकती है, लेकिन परिवार की उन्नति होगी। सुखद यात्रा संभव है।
व्यापार: लेन-देन में सतर्कता बरतें। नई योजनाओं से लाभ होगा।
मिथुन (Gemini)
व्यक्तिगत: नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
व्यापार: नई परियोजनाएं लाभकारी साबित होंगी।
पूर्व विधायक के घर IT का छापा, 155 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, तीन जिंदा मगरमच्छ भी मिले
कर्क (Cancer)
व्यक्तिगत: मित्रों का सहयोग मिलेगा। शासन से यश और आय संभव है।
व्यापार: व्यापार में आय वृद्धि के योग हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
सिंह (Leo)
व्यक्तिगत: सामाजिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। समाज को नेतृत्व प्रदान करेंगे।
व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभकारी दिन है। व्यावसायिक विवाद सुलझ सकते हैं।
कन्या (Virgo)
व्यक्तिगत: दिन शुभ है, लेकिन कटु वचन न बोलें। निर्णयों में अनिश्चितता हो सकती है।
व्यापार: संपर्कों से लाभ होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
तुला (Libra)
व्यक्तिगत: अनावश्यक नुकसान से बचें। परिवार और विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।
व्यापार: शनि देव की कृपा से व्यवसाय में लाभ होगा। ऋणों का भुगतान संभव है।
वृश्चिक (Scorpio)
व्यक्तिगत: कला और प्रॉपर्टी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। वाणी पर संयम रखें।
व्यापार: व्यापारिक सफलता संभव है। स्वजनों का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
व्यक्तिगत: धन लाभ होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। परिवार की परेशानियों को अनदेखा न करें।
व्यापार: प्रॉपर्टी के मामले सुलझ सकते हैं। वस्त्र और आभूषण प्राप्ति के योग हैं।
ये भी पढ़ें: राजामौली जल्द शुरू करेंगे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, बाहुबली के बाद से ही बना रहे थे प्लान
मकर (Capricorn)
व्यक्तिगत: दिन मध्यम रहेगा। कर्ज लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है।
व्यापार: संपर्कों से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius)
व्यक्तिगत: धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
व्यापार: व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन (Pisces)
व्यक्तिगत: नए रिश्ते बन सकते हैं। अनावश्यक व्यय और विवाद से बचें।
व्यापार: व्यापार में वृद्धि होगी, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
नोट: ज्योतिष और पंचांग से संबंधित यदि कोई जानकारी चाहते हैं तो मोबाइल नंबर- 9977910081 पर संपर्क करें।