KORBA NEWS. एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में अक्सर ही कुछ न कुछ घटना होते रहती है। शुक्रवार की दोपहर भी एक हादसा हुआ। इसमें खदान में काम कर रहे कर्मचरी के ग्रेडर मशीन के नीचे आने से मौत हो गई। घटना के बाद से ही खदान के कर्मचारियों में आक्रोश है। हादसे की जानकारी संबंधित अधिकारी को दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं खदान के अन्य कर्मचारी मृतक के परिवार वाले को नौकरी व मुआवजा की मांग करने आंदोलन करने में लगे।
बता दें, मामला कोरबा के एसईसीएल कोल खदान का है। जहां पर बिहार सुल्तान गंज का रहने वाला सर्वेश कुमार उम्र 42 वर्ष कर्मचारी के तौर पर नीलकंठ कंपनी में काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर 1 बजे के आसपास यह हादसा खदान में हुआ। काम करते हुए सर्वेश कुमार मशीन के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंःमुफ्त में पेन कार्ड बनाने का लालच देकर ग्रामीण दंपत्ति से ठगी
बताया जा रहा है कि मृतक वहीं के मेस में रहकर काम करता था। सुबह के समय फर्स्ट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था। तब यह पूरी घटना हुई। इसके बाद अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गए और सभी ने मृतक के परिवार के लोगों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग करने लगे। कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर काम बंद कर आंदोलन करते रहने की चेतावनी दी।
ये भी पढ़ेंःबच्चों को पसंद नहीं आ रहा खाना, हाईकोर्ट ने पूछा कौन है घटिया क्वालिटी के लिए जिम्मेदार
मृतक के परिजनों को दी जानकारी
मृतक बिहार का रहने वाला था। वह कुछ सालों से यहां पर कार्य कर रहा था। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।