BHILAI NEWS. विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेसी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से भिलाई के सुपेला घड़ी चौक पर सैकड़ो की तादाद में कोंग्रेसी एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस भूख हड़ताल में शामिल हुए।
एक दिवसीय भूख हड़ताल जानकारी कांग्रेस पार्टी द्वारा 28 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से दी गई थी । प्रेस कॉन्फ्रेन्स में भिलाई कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लालचंद वर्मा ने कहा कि 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक भिलाई के सुपेला घड़ी चौक, चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा के पास प्रदेश में हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की मांग करते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में जिला कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगे।
गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की निःशर्त रिहाई की मांग पिछले एक महीने से लगातार धरना प्रदर्शन करके कांग्रेस कमेटी द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में अब यह एक दिन की भूख हड़ताल की जा रही हैं। बता दें, पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से देवेंद्र यादव जेल में है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी विधायक देवेंद्र की लोकप्रियता से डरी हुई है, और इसी लिए झूठे और बेबुनियाद आरोपों विधायक देवेंद्र पर लगा रही है।
बता दें, भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में अपने भड़काऊ भाषण से भीड़ को आगजनी हिंसा के लिए उकसाने का आरोप पुलिस द्वारा लगाया गया है। जिसके बाद से ही विधायक देवेंद्र यादव को जेल में बंद किया गया हैं।
ये भी पढ़ें : नक्सलियों के लगाए IED को डिफ्यूज करते समय हुआ ब्लास्ट, चपेट में आने से 5 CRPF जवान घायल