BALODABAZAR. बलौदाबाजार हिंसा मामले में लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को भिलाई से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 20 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल के सामने पुलिस और समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। वहीं भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में लिखा, करारा जवाब मिलेगा।
बता दें कि बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर शनिवार की सुबह पहुंची थी। वहां पहले से ही निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी। उसने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उनके निवास पहुंचे गए। इसके बाद देर शाम पुलिस बल बुलाया गया। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव सफेद झंडा और संविधान पकड़कर जोश में लड़ेंगे-लड़ेंगे कहते दिखे। आखिरकार देवेंद्र यादव को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई, लेकिन विधायक को लेकर टीम बलौदाबाजार रवाना हो गई।
ये भी पढ़ें: कोलकाता दुष्कर्म-हत्या केस: हड़ताल की केंद्र को हर 2 घंटे की देनी होगी रिपोर्ट, समिति गठित, सुझाव भी मांगे
दरअसल, गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के पुलिस लाइन स्थित आजाक थाने लाया गया। इसके बाद रात 10 बजे विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस सीजेएम कोर्ट में पेश करने पहुंची। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। रात में करीब दो से तीन हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते रहे।
ये भी पढ़ें: सेवानिवृत्त शिक्षक से 80 लाख की ठगी करने वाले आरोपितों को बिहार से पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल शिफ्ट के लिए लेकर रवाना हुई। 3 दिन बाद फिर से कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा। बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 10 जून को आगजनी की घटना को लेकर FIR दर्ज की गई थी। उसी में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई। उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 20 अगस्त तक उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।