RAIPUR. चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही अधिकारियों का स्थानांतरण शुरू हो गया है। करीब तीन महीनों तक आचार संहिता के प्रभावी रहने से किसी भी तरह की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की जा सकी थी। अब आदर्श आचार संहिता के हटते ही कांकेर जिलाधीश समेत तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला का कर दिया गया हैं। साथ ही कई जिलों में पुलिस कर्मचारियों को भी बदला गया है।
जारी आदेश के मुताबिक़ नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधकारी के पद से मुक्त करते हुए कांकेर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह कांकेर के कलेक्टर अभिजीत सिंह को गृह विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया हैं। आदेश के अनुसार ही 2021 बैच के भाप्रसे अफसर वासु जैन को योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के अवर सचिव के तौर पर पदस्थ किया गया हैं। वे फिलहाल आदेश से पहले तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बतौर एसडीएम पदस्थ थे।
रायपुर में भी यातायात पुलिस कर्मियों का तबादला
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी यातायात पुलिस कर्मियों का बड़ी संख्या में तबादला किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ने यह आदेश जारी किया है।
कोंडागांव में 6 थाना प्रभारी बदले गए
इसी कड़ी में आज कोंडागांव जिले के 6 थाना प्रभारी बदले गए हैं। अब जिले में कोतवाली थाने के TI सौरभ उपाध्याय को बनाया गया है। वहीं विकास बघेल केशकाल थाना प्रभारी बनाए गए हैं। इनके साथ ही उरंदा, माकड़ी, पुंगारपार, धनोरा के भी TI बदले गए हैं। SP वाई अक्षय कुमार ने यह आदेश जारी किया है।
जशपुर में 21 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
इधर, जशपुर में भी आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसफर का दौर शुरू हो गया है। इसी दौरान जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने 21 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया गया है। इस ट्रांसफर सूची में कई थाना प्रभारी इधर से उधर हो गए हैं।