JANJGIR.जांजगीर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ भी नहीं है। उसकी अपेक्षा कांग्रेस का न्याय पत्र बेहतर है। रोजगार और महिलाओं के साथ सभी वर्ग के विकास के लिए है। भाजपा ने पहले भी घोषणा की थी, लेकिन उन घोषणाओं को अमल में नहीं लाया गया है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि मोदी की गारंटी पर भाजपा ने विधानसभा में घोषणा पत्र लाया था। इसमें 101 ऐसी बिंदु हैं, उसे बजट में शामिल नहीं किया गया है। वादे पूरे नहीं किए गए हैं, ऐसे में देश की जनता कैसे भरोसा करेगी।
संविधान को खतरा को लेकर डॉ. महंत ने कहा कि लोकतंत्र के न्यायिक संस्था, यहां तक चुनाव आयोग में बदलाव किया है। सभी संस्थाओं के पॉवर को कमजोर किया जा रहा है, यह दुहाई दी जा रही है कि ये आज की नई जरूरत है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को बदलने से क्या मिलेगा, मैं नहीं समझ पा रहा हूं। राज्य की भाजपा सरकार के 3 महीने के कामकाज को लेकर डॉ. महंत ने कहा कि हसदेव के जंगल कट रहे हैं। मुझे नहीं लगता 3 महीने में राज्य सरकार ने कोई काम किया है।
भाजपा के इस संकल्प पत्र को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि ये सिर्फ जुमलेबाजी है। देश भाजपा की हकीकत जान चुकी है और ये समय मोदी की विदाई का है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में भाजपा द्वारा लोकलुभावन वादे किये गए हैं और कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अपने अपने घोषणा पत्र को बेहतर बता रही है
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। इसे कुल 24 वर्गो में बांटा गया है। जिसमें 14 वर्ग सोशल फैक्टर को ध्यान में रखा गया है। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में पूरे देश में यूसीसी लागू करने और वन नेशन वन इलेक्शन को भी जमीन पर लाने, पीएम सम्मान निधि की राशि बढ़ाने का वादा किया है।