RAIPUR. लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के 17 प्रकोष्ठों की एक अहम बैठक कल रविवार को होने जा रही है। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में यह बैठक सुबह साढे 10 बजे शुरू होगी। इसमें सभी प्रकोष्ठों के करीब डेढ़ हजार पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने बताया कि इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को चुनाव की जिम्मेदारी सौपी जाएंगी।
उन्हें गांव-गांव और घर घर तक मोदी सरकार की योजना और संदेश को ले जाना है।
इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ के 10 घरों पर पार्टी के झंडे और 10 जगहों पर दीवार लेखन कराए जाएंगे।
इसके साथ ही जगह जगह चौपाल लगाकर मोदी सरकार की योजना पर जनता से चर्चा करनी है।
सभी 17 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर ये काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
3 तारीख से ये अभियान चुनाव तक चलेगा। इसके तहत लोगों को मोदी सरकार की योजना की जानकारी तो देनी ही है।
उनसे संकल्प पत्र के लिए फीडबैक भी लेनी है।