MUMBAI. बॉलीवुड का जुड़ाव धर्म-अध्यात्म से हमेशा दिखता रहता है। अभिनेता-अभिनेत्री या फिर कोई भी जो फिल्मी दुनिया से जुड़ा शख्स अपने इष्टदेव को मानता है। इस बीच, अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का भी समय-समय पर आस्था से जुड़ाव देखने को मिलता है।
Janhvi Kapoor अपने दोस्तों के साथ तिरुपति मंदिर पहुंचीं। इसकी फोटो-वीडियो भी खूब वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त औरी (Orry) के साथ तिरुपति मंदिर गईं। जाह्नवी धर्म-आस्था में काफी विश्वास रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने तिरुपति मंदिर में दर्शन किए।
दोस्त औरी ने इसका व्लॉग बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि इस मंदिर के साथ जाह्नवी का आध्यात्म जुड़ा है। यह विश्वास इतना ज्यादा है कि एक्ट्रेस ने यहां की सीढ़ियां भी घुटनों के बल चढ़ी। औरी के व्लॉग में इन दोस्तों की मजाकिया बातों और पूजन दर्शन के साथ ही खाना पीना भी देखा जा सकता है।
इसी के साथ कुछ क्लिप्स हैं, जिसमें औरी और जाह्ववी घुटने के बल सीढ़ियां चढ़ते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा करने के पीछे का कारण रिवील किया है। उन्होंने कहा कि मैंने लगभग 50 बार मंदिर का दौरा किया है और भगवान बालाजी के सामने अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मैं घुटनों के बल सीढ़ियां चढ़ी हूं। बता दें कि तिरुपति मंदिर में 3500 सीढ़ियां हैं।
बता दें कि Janhvi जितनी ग्लैमरस और लग्जरीयस लाइफस्टाइल जीती हैं, उतना ही धर्म और आस्था में भी विश्वास रखती हैं। वह बॉलीवुड की लैविश पार्टी अटेंड करती हैं, तो बिजी शेड्यूल से समय निकालकर मंदिर जाना भी मिस नहीं करतीं।
अब साउथ की ओर चलीं Janhvi
Janhvi हाल ही में बोनी कपूर के साथ राम चरण के हैदराबाद वाले घर गई थीं। वह RRR एक्टर के साथ RC16 फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके इस फिल्म का हिस्सा होने की अनाउंसमेंट हुई थी। इसके अलावा उनके पास जूनियर एनटीआर के साथ की फिल्म देवरा है, जिसमें वह गांव की लड़की के रोल में होंगी।