RAIPUR. छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका मिला है। दरअसल, प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद लगातार भर्तियां निकल रही हैं। इस बीच, राज्य बाल संरक्षण समिति की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित किशोर न्याय बोर्ड में भर्ती निकाली है।

जानकारी के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड में अध्यक्ष, सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 29 फरवरी तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ाई गई है।

गौरतलब है कि किशोर न्याय बोर्ड में अध्यक्ष के 3, सदस्य के 37 और सामाजिक कार्यकर्ता के 13 पदों के लिए पिछले साल वैकेंसी निकली थी।

इन पदों के लिए पहले 7 नवंबर 2023 तक आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद इसकी तिथि बढ़ाकर 22 दिसंबर 2023 और फिर 29 जनवरी किया गया था। अब फिर से आवेदन कि तिथि बढ़ाई गई है।

जारी विज्ञापन के अनुसार इन पदों से संबंधित जानकारी वेबसाइट cgwcd.gov.in और cgstate.gov.in पर फॉर्म उपलब्ध है। इसमें पदों के लिए कितने पोस्ट, कब तक आवेदन के अलावा उम्र सीमा की जानकारी मिल सकेगी।

भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म को भरकर संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्लॉक-1, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर पिन कोड-49202, के पते पर डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से भेजना होगा। “

खेल कोटे से वनरक्षकों की भर्ती 18 तक कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ वन विभाग के रायपुर के कार्यालयों और वनमंडलों में वनरक्षकों की भर्ती निकली है। कुल 5 पदों पर खिलाड़ी कोटे के तहत वनरक्षकों की सीधी भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन पत्र भरकर वनमंडलाधिकारी, रायपुर (छग) के पते पर डाक या स्पीड पोस्ट से ही भेज सकते हैं।

कार्यालय में सीधे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वन विभाग की वेबसाइट http://forest.og.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।




































