DINDORI. मध्य प्रदेश (MP) के डिंडोरी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे14 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए हैं।
सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने डिंडोरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक डिंडोरी के बड़झर गांव के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलट गई। कलेक्टर विकास मिश्रा ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसे में 21 लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चौक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते वक्त ये हादसा हुआ। मृतक देवरी गांव के बताए जा रहे हैं।
धायक ओमप्रकाश धुर्वे भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। घायलों और उनके परिजन से कहा कि CM और डिप्टी CM से बात हुई है।
घायलों का अच्छा इलाज कराएंगे। वाहन के बीमा और फिटनेस को लेकर उन्होंने कहा कि इसे बाद में देखेंगे। फिलहाल घायलों का इलाज प्राथमिकता है।