RAIPUR. सोशल मीडिया लोगों की जरूरतों के अनुसार लगातार नए अपडेट ला रहा है। वाट्सएप भी अब केवल मैसेजिंग एप तक सीमित नहीं रहना चाहता। इसलिए वाट्सएप ने नई सेवा शुरू की है, WhatsApp Channel. इस नई सेवा के फायदे इतने हैं जो आपको पसंद आएंगे।
तीरंदाज के वाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://whatsapp.com/channel/0029Va90E5f3AzNVsgMJ7e24

सबसे पहले बता दें कि कोई भी व्यक्ति जो वाट्सएप का इस्तेमाल कर रहा है, वह अपना चैनल बना सकता है। पहले ऐसी बातें सामने आईं थी कि वाट्सएप चैनल की सुविधा केवल WhatsApp का Business Account चलाने वालों को मिल रही है। लेकिन यह खुशी की बात है कि WhatsApp Channel सामान्य वाट्सएप चलाने वाले भी बना सकते हैं। बस आपको अपना वाट्सएप अपडेट करना होगा। इसके बाद आपके स्टेटस वाले ऑपशन में (इसे अब बदलकर अपडेट्स कर दिया गया है।) जाना होगा। यहां नीचे आने पर आपको चैनल बनाने का ऑप्शन मिलेगा।
तीरंदाज के वाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://whatsapp.com/channel/0029Va90E5f3AzNVsgMJ7e24

WhatsApp Channel का फायदा
वाट्सएप चैनल से जुड़ने के कई फायदे हैं। इनमें से प्रमुख फायदों से हम आपको अवगत करा रहे हैं।
1. अगर आप किसी WhatsApp Channel से जुड़ते हैं तो आपको बार-बार आने वाले नोटीफिकेशन के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि किसी WhatsApp Channel को फॉलो करने पर आपको नोटिफकेशन नहीं आएगा, बल्कि जब आपकी मर्जी हो आप चैनल खोलकर अपडेट्स देख सकते हैं।
2. WhatsApp Channel में आने वाले फोटो-वीडियो से आपकी गैलरी नहीं भरेगी। क्योंकि इनमें देखने के बाद भी ये आपकी गैलरी में नहीं आएंगे।
3. WhatsApp Channel की तीसरी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें आपकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। यानी आप चैनल से जुड़े हैं, यह किसी और को पता नहीं चलेगा। एडमिन को भी तभी पता चलेगा, जब आपका नंबर एडमिन की फोनबुक में सेव होगा। अगर नंबर सेव नहीं है तो एडमिन को भी आपकी जानकारी नहीं मिलेगी।
तीरंदाज के वाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://whatsapp.com/channel/0029Va90E5f3AzNVsgMJ7e24

जब WhatsApp Channel के इतने फायदे हैं तो आप भी तीरंदाज के वाट्सएप चैनल से जुड़ जाइए. लिंक नीचे दिया गया है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va90E5f3AzNVsgMJ7e24





































