KORBA. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां भी एक महिला द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में खुद को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। लेकिन कलेक्ट्रेट में तैनात लेडी कांस्टेबल की सूझभूझ से यह हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार महिला पहले ही खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर कर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची थी। जिसके बाद महिला लेडी कांस्टेबल ने उसके हाथ से माचिस छीन लिया और हादसा टल गया।
महिला जमीन से जुड़े विवाद से परेशान थी, जिसके कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम प्रदीप साहू मौके पर पहुंचे। महिला से उसकी समस्या के बारे में जाना और जांच के निर्देश दिए। एडीएम प्रदीप ने सुरगुजा SDM को कार्रवाई के निर्देश दिए। रजिस्ट्री निरस्त कराने विधिक सहायता की भी मदद की बात भी कही। बताया जा रहा है कि सरगुजा जिले में महिला की पैतृक संपत्ति थी, जिसके ठगी कराके रजिस्ट्री करा ली गई थी।
ऐसे हुई घटना की जानकारी
घटना की जानकारी तब हुई जब महिला कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर सुसाइड करने की कोशिश करने लगी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात लेडी कांस्टेबल को मिट्टी के तेल की गंध आने लगी जिससे वह अलर्ट हो गई। जब लेडी कांस्टेबल ने आसपास देखा तो उन्हें एक महिला नज़र आई जो खुदकुशी करने का प्रयास कर रही थी।
पीड़िता मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आने से पहले ही खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आई हुई थी। हालांकि महिला कांस्टेबल ने उसके हाथ से माचिस छीन लिया और इस हादसे को होने से रोक लिया। लेकिन महिला की इस हरकत से कलेक्ट्रेट परिसर में काफी समय तक लोगों का भीड़ उमड़ा रहा।
कवर्धा में भी हुआ था ऐसा कांड
बता दें कि सोमवार को इस तरह की घटना कबीरधाम जिले से सामने आई थी। यहां एक रेप पीड़िता ने SP ऑफिस के सामने सुसाइड की कोशिश की थी। कबीरधाम में पुलिस की कार्रवाई से नाराज पांडातराई थाना क्षेत्र की रेप पीड़िता युवती ने एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़िता पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट थी। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया था।