DURG. सीजी 07 के धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब दुर्ग जिले की सीजी 07 पासिंग की कारों को दुर्ग-राजनांदगांव हाईवे के टोल पर नि:शुल्क आवागमन की सुविधा दे दी गई है। दरअसल बीते दिनों दुर्ग जिले के स्थानीय लोगों के धरना-प्रदर्शन के बाद इसकी सुविधा दी गई है। बाद में ये सुविधा बंद कर दी गई।
वहीं अब इनके लिए 02 लेन अप व डाउन आरक्षित कर दिया गया हैं। इसके तहत अब लेन 01 और 08 से ही नॉन कमर्शियल कारों का टोल टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा अगर आप दूसरे लेन से गए तो फास्टैग आटोमेटिक ही पैसे काट लेगा।
इसलिए नहीं लगेगा टोल टैक्स
बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस टोल प्लाजा में टोल टैक्स काटने को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि आसपास के लोग कारों का उपयोग आवाजाही के लिए हमेशा करते रहते हैं।
ऐसे में उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाए। जिसके बाद चर्चा कर घोषणा की गई कि दुर्ग जिले के कारों को अब टोल टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन, बाद में इस सुविधा को बंद कर दी गई थी। अब फिर नई व्यवस्था के साथ ही इसे शुरू किया गया है।
दुर्ग से इस लेन का करें उपयोग
टोल प्लाजा में पट्टिका लगाकर बताया गया है कि दुर्ग से राजनांदगांव जाने के लिए सीजी 07 पासिंग के नॉन कमर्शियल वाहनों को लेन 8 का उपयोग करना होगा। यहां लगे आटोमेटिक सिस्टम उसे रीड कर लेगा और कोई चार्ज नहीं कटेगा।
राजनांदगांव से आएं तो इस लेन का करें उपयोग
वहीं राजनांदगांव से सीजी 07 पासिंग की नॉन कमर्शियल वेहिकल के लिए लेन 01 का उपयोग करना होगा। इस पर किसी तरह का चार्ज नहीं कटेगा। लेकिन, किसी दूसरी लेन से प्रवेश करने पर टोल टैक्स फास्टैग के जरिए कट जाएंगे।