BALOD. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी कर्मचारी बिना जानकारी दिए ऑफिस से गायब रहता था। जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बालोद में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 रिपुसूदन कोसमा 23 जून 2018 से लगातार अपने कार्य से बिना बताए ही अनुपस्थित रहता था जिसके चलते शासकीय सेवा से उसे बर्खास्त कर दिया गया।
अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी
वहीं सहायक ग्रेड 02 रिपुसूदन कोसमा के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित किया गया एवं विभागीय जांच प्रतिवेदन के मुताबिक अधिरोपित आरोप क्रमांक 01 एवं 02 सिद्ध होना पाया गया। जिसके बाद रिपुसूदन कोसमा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया लेकिन उसने इसका किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया।
इसके बाद सहायक ग्रेड 02 रिपुसूदन कोसमा का शासकीय सेवा नहीं किया जाना पाया जा रहा है तथा अधिरोपित आरोप क्रमांक 01 एवं 02 मौन स्वीकृति माना जाता है। सहायक ग्रेड 02 रिपुसूदन कोसमा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 10(8) के तहत से शासकीय सेवा से बर्खास्त किया गया है।