BHILAI. बजरंगदल को लेकर कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। कर्नाटक में जारी कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई है। तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। इन सब पर निशाना साधते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने भी करारा जवाब दिया है और कहा है कि बैन करना है तो जिहादियों को करो।

दरअसल प्रवीण तोगड़िया आज भिलाई पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की और कर्नाटक मेनिफेस्टो का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार अगर कुछ बैन करना चाहती है तो बजरंग दल को ना करके जिहादियों को बैन करें। वो यहां राष्ट्रीय बजरंग दल के हिन्दू सम्मलेन में शामिल होने पहुंचे है। जहां उन्होंने सुरक्षित हिन्दू, समृद्ध हिन्दू, सम्मानित हिन्दू का नारा दिया।

छत्तीसगढ़ में घोषणा के विरोध में पुतला दहन
कर्नाटक चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने का मामला आग की तरह फैलता नज़र आरही है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी ये मामला उफान मारने लगा है। इस मामले को लेकर बजरंग दल ने कांग्रेस की शव यात्रा निकाली। साथ ही कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी किया। यही नहीं बजरंग दल आक्रोश में आकर कांग्रेस भवन में घुसकर जमकर नारेबाजी की साथ ही गांधी मैदान में कांग्रेस का पुतला जलाया गया।

कितना झूठ बोलेंगे प्रधानमंत्री मोदी – सीएम बघेल
वहीं इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बैन लगाने की बात बजरंग दल को कहा गया है। बजरंग बली को नहीं कुछ लोग बजरंगबली के नाम से गुंडागर्दी करते हैं। बजरंग नाम जोड़ कर यह करना उचित नहीं है। इसके आगे सीएम ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का ताला खुलवाने का काम राजीव गांधी ने किया था। फिर कहा कितना झूठ बोलेंगे प्रधानमंत्री के रूप में मोदी।


































