
RAIPUR. प्रदेश में बीते कुछ महीनों से आयकर विभाग की टीम लगाातार छापा मार रही है। इस बीच प्रदेश की राजधानी रायपुर के लेमिनेट्स कारोबारी के तीन अलग-अलग ठिकानों पर आईटी की टीम ने बिना कोई जानकारी दिए सर्वे किया है। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत अन्य कागजातों की जांच की गई है। आयकर विभाग जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा कर सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर की टीम ने रायपुर स्थित उरला, हीरापुर और राजबंधा मैदान में सर्वे किया है। यह सर्वे कल दोपहर से शुरू हुआ और आज सुबह तक चला है। आयकर अफसरों की टीम ने सबसे पहले लहरी लेमिनेट्स के ठिकानों पर दबिश दी, जिसकी जांच आज सुबह तक चल रही थी।

आपको बता दें कि इस सर्वे में बीते कुछ वर्षो के रिटर्न के खुलासे किए गए हैं। इसके अलावा अन्य ठिकानों पर भी टीम ने चेकिंग की है। ऐसा माना जा रहा है कि आयकर विभाग जल्द ही टैक्स की चोरी के खिलाफ कुछ बड़ा खुलासा कर सकता है।







































