RAIPUR. बेमेतरा के बाद रायपुर में भी कूदकर खुदकुशी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजधानी के बोरियाखुर्द में 6 मंजिला निर्माणधीन इमारत से स्कूली छात्रा ने छलांग कर आत्महत्या कर ली है। वहीं मौक़े पर ही छात्रा की मौत हो गई है। इसके अलावा बताया गया कि आस-पास खड़े लोग उसे समझाते रह गए कि नीचे उतर जा, मगर लड़की नहीं मानी और कूद गई। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की इसका कारण अज्ञात है। इसकी पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छात्रा आलिया परवीन संतोषी नगर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी में कक्षा नौवीं में पढ़ती थी। 6 मंजिला इमारत में को देखते ही आसपास के लोगों ने बचाने की कोशिश। लोगों के आवाज देने के बाद भी छात्रा नहीं रुकी और निर्माणधीन इमारत से छलांग लगा दी। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बाडी को पोस्टमाटम के लिए मेकहारा आंबेडकर अस्पताल लाया गया है। बता दें घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें जिस बिल्डिंग से कूदकर के छात्रा ने खुदकुशी की है, वह रायपुर विकास प्राधिकरण यानी आरडीए की निर्माणाधीन बिल्डिंग है।

बेमेतरा में 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूद गई युवती
इस घटना के एक दिन पहले ही बेमेतरा में भी एक घटना सामने अाई थी। यहां एक युवती 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूद गई थी। इससे पहले वह टंकी के नीचे फाेन पर बात कर रही थी। इसी दाैरान ऊपर चढ़ गई थी। वहां माैजूद कुछ लाेगाें ने उसे छलांग लगाने से राेका, लेकिन वह नहीं मानी। लाेग उसे बचाने के लिए नीचे चादर बिछाकर भी खड़े थे, लेकिन ऊंचाई से कूदने से वह चादर के साथ जमीन पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।







































