BHILAI. प्रदेश भाजपा संगठन के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को अब प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री बना दिया गया है। यह मौका उनके लगातार सरकार के खिलाफ मुखर होकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए दिया गया है। इसके अलावा दया खुर्सीपार से पार्षद के साथ-साथ उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक दया सिंह को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री बनाया गया है। उनको यह जिम्मेदारी राज्य सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन करने के कारण मिला है। फिलहाल दया खुर्सीपार से पार्षद के साथ-साथ उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इस नियुक्ति की घोषणा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने किया है।
दया ने कहा गलत कार्यो को जनता के समक्ष रखेंगे
नियुक्ति के बाद भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि, संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। साथ ही कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यो को जनता के समक्ष रखा जाएगा और इस वर्ष भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी।