BHILAI. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शुक्रवार को वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। वहां उन्होंने वार्डवासियों की स्वागत द्वार बनाने की मांग को पूरा करते हुए उसका लोकार्पण किया। साथ ही भिलाई नगर के नागरिकों से मिलकर उनका हालचाल पूछा वहीं भेंट मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं, शिकायतों और जरूरतों के बारे में जाना।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर के वार्डवासियों की काफी पहले से स्वागत द्वार बनाने और खेल मैदान के समीप डोम शेड निर्माण की मांग थी। जिस मांग को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पूरा किया। जिसका शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। इस दौरान सभी सम्मानित जनों से भेंट मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं, शिकायतों और जरूरतों की समीक्षा की साथ ही मूलभूत सुविधाओं के लिए नए प्रोजेक्ट बनाने पर चर्चा की साथ ही समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
घर घर जाकर किया भेंट मुलाकात
भिलाई नगर विधायक यादव सबसे पहले लोगों के घरों में जाकर लोगों से मिले। उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा कर उनका समाधान निकाला। इसके बाद जमीन पर चटाई बिछाकर बैठे और वार्डवासियों के साथ वार्ड के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस बीच वार्ड के नागरिकों ने भी विधायक यादव को सुझाव और प्रस्ताव दिया। जिस को अमल करने के लिए विधायक ने निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
भेंट मुलाकात के दौरान विधायक प्रतिनिधि डी कामराजू, वार्ड पार्षद एवं MlC सदस्य रीता सिंह गेरा, ब्लॉक अध्यक्ष डी कामराजू, जोन अध्यक्ष बादल डे,पूर्व पार्षद संदीप हिरवानी, डाली भास्कर, चंपा बेहरा, एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।