तीरंदाज, भिलाई। श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर में अनोखा आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में किसी भी पुरुष की मदद नहीं ली गई। शोभायात्रा भी ऐसी, जिसमें बजरंगबली के बाल रूप के दर्शन हुए। नन्हे-नन्हे हनुमान जी आकर्षण का केंद्र रहे।
भिलाई की प्रियदर्शनी परिसर पूर्व विकास समिति की महिलाएं आयोजन की तैयारी काफी दिनों से कर रहीं थीं। शोभायात्रा के दौरान बजरंगबली को बिठाने के लिए वहन, ढोल आदि की व्यवस्था महिलाओं ने ही की। इसके अलावा शोभायात्रा के बाद विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गयी थी। इसके बाकायदा कार्ड भी छपवाए गए। इसके पहले सुबह 10 बजे हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल बाल हनुमान।
हनुमान के बाल रूप रहे आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में शामिल बाल हनुमान आकर्षण का केंद्र रहे। कॉलोनी में जिनके भी छोटे बच्चे थे, वे सभी हनुमान जी का बाल रूप धारण करके शोभायात्रा में शामिल हुए। बच्चों को उनकी माताओं ने तैयार किया। शोभायात्रा ने पूरी कॉलोनी में भ्रमण किया।

हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल कॉलोनी की महिलाएं।
सभी को बाँट रखी थी अलग-अलग जिम्मेदारी
समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए महिलाओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी थी। कोसी ने शोभायात्रा का दायित्व निभाया, तो किसी ने सुबह की हनुमान चालीसा और महाप्रसाद तैयार करने की जिम्मेदारी ली। सभी के समग्र प्रयास से आयोजन न केवल अद्भुत रहा, बल्कि महिलाओं में विश्वास बढ़ने वाला भी रहा।

हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल कॉलोनी की महिलाएं।

हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल कॉलोनी के पुरुष।