घटना की सूचना मिलते ही डोंगरीपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में अहम बदलाव करते हुए राज्य के तीन पारंपरिक ड्राई डे समाप्त कर दिए हैं। इस फैसले के बाद इस बार होली पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। सरकार ने होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को ड्राई डे की सूची से हटा दिया है। Read More
जिले के पवनी गाँव में शिक्षक रामलाल साहू के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो टेंट हाउस में काम करता है। Read More
जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर 5 युवतियों और 3 युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से मकान मालकिन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Read More
आज सिविल अस्पताल पखांजूर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप है। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी बंद कर दी है। जिससे इलाज की आस लेकर पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों से मरीज अस्पताल परिसर के बाहर बैठे रहे, लेकिन न कोई पूछने वाला और न ही कोई इलाज हो सका। अस्पताल के भीतर सन्नाटा पसरा रहा। इस हड़ताल की वजह बनी बीती रात की एक गंभीर घटना। जहां स्थानीय भाजपा नेताओं पर महिला स्वास्थ्य कर्मी से बदसलूकी और अस्पताल में ताला जड़ने के आरोप लगे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। Read More
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की सुगबुगाहट एक बार फिर से शुरू हो गई है । इस बार नए दावेदार के रूप में पूर्व मंत्री, विधायक और OBC वर्ग के युवा नेता उमेश पटेल का नाम सामने आया है। उमेश पटेल पूर्व गृह मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ नंदकुमार पटेल के बेटे और झीरम हमले में मारे गए दिनेश पटेल के छोटे भाई है । वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी खास है। Read More
अतिक्रमण करने वाला बुलडोजर के डर से खुद अपना अतिक्रमण हटाए ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है, लेकिन अब ऐसा सामने आया है। जब नगर निगम का बुल्डोजर पहुंचते ही व्यापारी अपना सामान खुद हटाकर दुकान खाली करने लगे। जाहिर है कि व्यापारी किसी भी विवाद से बचने के लिए खुद ऐसा रास्ता अपना लिए। Read More
राजिम के नवापारा में हुई बड़ी चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में नकाबपोश दो चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 1 करोड़ रुपए के सामान पर हाथ साफ किया है। Read More
धमतरी के सेहरा डबरी गांव में रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की ज़मीन पर बने करीब 30 कच्चे-पक्के मकानों को ढहा दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, लगातार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने ज़मीन खाली नहीं की थी। इसके चलते रायपुर से धमतरी तक बन रही नई बड़ी रेलवे लाइन परियोजना में बार-बार रुकावटें आ रही थीं। Read More
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये कीमत का माल जब्त किया है। Read More
साप्ताहिक बाजार की ओर जा रही एक पिकअप के लिए आज का सफर आखिरी साबित हुआ। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में तेज रफ्तार और तकनीकी खराबी ने मिलकर ऐसा हादसा रचा, जिसने कुछ ही पलों में तीन जिंदगियां छीन लीं। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दरभा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। Read More
साइबर ठगी के खिलाफ बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगरनार थाना क्षेत्र में दर्ज 20 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Read More
सकरी थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास हुई एक हत्या का सनसनीखेज खुलासा 20 दिन बाद हुआ है। आरोपी ने हत्या के ठीक अगले दिन खुद को बचाने के लिए एक पुराने मामले में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, लेकिन एक ऑडियो क्लिप और कड़ियों को जोड़ती पुलिस जांच ने उसकी चाल नाकाम कर दी। Read More
महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। अब तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसके चलते वे वर्तमान में जेल में हैं। Read More
शहर में हिट-एंड-रन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को टक्कर मार दी और चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। Read More
छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने OPRMC (ऑपरेशन एंड परफॉर्मेंस रोड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) पॉलिसी तैयार कर ली है। इस पॉलिसी के तहत प्रदेश की वे सड़के, जो परफॉर्मेंस गारंटी स्कीम के अंतर्गत नहीं बनी हैं और गड्ढायुक्त हैं, उन्हें चिन्हित कर मरम्मत के लिए चयनित एजेंसियों को सौंपा जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां गांव में निकासी पूजा के दौरान रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बलि देकर उसका मांस ग्रामीणों को प्रसाद के रूप में खिलाया गया। बताया जा रहा है कि इस बकरे का मांस ग्रामीणों ने खाया है। घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। Read More
छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर में राजनीतिक गलियारे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गोंडवाना गणराज्य पार्टी (जीजीपी) को एक बड़ा झटका तब लगा जब 15 लोगों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रवेश किया। इस अवसर पर विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने इन सभी लोगों को भाजपा में शामिल कराया। यह ज्वाइनिंग समारोह पुल के उद्घाटन के बाद आयोजित किया गया, जिसे स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में देखा। Read More
नववर्ष समारोह को लेकर रायपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी कड़ी में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर के होटल, बार और क्लब संचालकों के साथ-साथ इवेंट ऑर्गेनाइजरों की बैठक ली और उन्हें सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। Read More
दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हनुमंत कथा के दौरान एक महिला ने अपने हाथ की नस की काट ली। बताया जा रहा है कि युवती पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने पर उसने नस काटने की कोशिश की। Read More
मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता... यह वो झूठा वाक्य था जिसे सच मानकर जशपुर की एक 15 साल की लड़की घर की दहलीज लांघ गई। नतीजा यह हुआ कि उसे जशपुर से केरल और फिर झारखंड तक दर-दर भटकना पड़ा और शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा। जशपुर पुलिस ने इस दुखद सफर का अंत आरोपी अशोक यादव की गिरफ्तारी के साथ किया है। Read More
जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक की अपहरण कर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद आरोपियों समेत अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read More
शिक्षाधानी भिलाई में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विविध शैक्षणिक एवं प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित की महत्ता से अवगत कराना और दैनिक जीवन में अंकों की उपयोगिता को समझाना रहा। Read More
माइलस्टोन अकादमी में मंगलवार को वार्षिक उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। जूनियर विंग कोहका में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। Read More
छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची चुनाव आयोग के द्वारा जारी कर दी गई है। इस सूची में 27 लाख 34 हजार 817 मतदाताओं के नाम काटे गए है। चुनाव आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 लाख 42 हजार 234 मतदाता की मृत्यु हो गई है। 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। वहीं 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता के नाम 2 जगहों पर थे। Read More
BHILAI NEWS. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेल–बीएसपी प्रबंधन के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया है। विधायक यादव 20 और 21 दिसंबर को सिविक सेंटर, भिलाई चौक पर सुबह 10 बजे से दो दिवसीय उपवास पर बैठेंगे। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए उन्होंने ट्रेड... Read More
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के कुसमी धान खरीदी केंद्र में आज किसान की मौत हो गई है। किसान धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय करने के लिए गया हुआ था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ढलान में नीचे उतरने लगा और किसान उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मामले में पुलिस की टीम ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दिया है। Read More
कवर्धा में कबीरपंथ के अनुयायियों ने आज बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय का घेराव किया और नवागांव में हुई घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कल बुधवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के नवागांव में कबीर साहेब के पोस्टर को कुछ ग्रामीणों ने फाड़ दिया। इसके अलावा निर्माणाधीन कबीर चबूतरा में तोड़फोड़ किया जिसका वीडियो भी जारी किया, जिससे कभीरपंथियों की भावनाएं आहत हुई हैं। Read More
लंबे समय से बस्तर से रायपुर को जोड़ने के लिए रेल लाइन विस्तार को लेकर बस्तर में आंदोलन जारी है, लेकिन यह काम अटका हुआ है। बस्तर सांसद द्वारा जगदलपुर—राव घाट—रायपुर रेल लाइन परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत को लेकर मांग उठाई जाने के बाद इस परियोजना का काम फिर से शुरू किया जा रहा है। Read More
अमित बघेल की मुश्किलें और बढ़ीं, इन थानों में भी दर्ज हुआ मामला, महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी का मामला