यात्रा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने यूनिवर्सिटी परिसर में कथित तौर पर लगाए गए ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ जैसे नारों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ आवाज उठाने वाली ताकतों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी ने ऐसी ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकने की चेतावनी भी दी। Read More






























