CGPSC की बड़ी लापरवाही! अभ्यर्थी की कॉपी से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
CGPSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी की उत्तरपुस्तिका से चार पन्ने गायब मिलने के मामले में आयोग पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने अभ्यर्थी को भी 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। हालांकि, अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शामिल कराने की मांग स्वीकार नहीं की गई। Read More































