शहर के 27 खोली चौक पर आधी रात तेज रफ्तार और नशे का कहर देखने को मिला। शनिवार की देर रात करीब 1 बजे एक बेकाबू स्कॉर्पियो (CG 10 CB 8777) के चालक ने शो-रूम के सामने खड़ी तीन गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। एक पल में तीन वाहनों का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर अफरातफरी मच गई। हादसे में बजाज पल्सर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कबाड़ में तब्दील हो गई। Read More





























