KANPUR. उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के बर्रा इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग ने कुकर्म करने के लिए गाय से लेकर फीमेल डॉग तक को नहीं छोड़ा। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रवींद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बर्रा-8, गुजैनी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक संबंध) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी ऐसा ही आरोप लग चुके हैं।
मानसिक बीमार लगता है शख्स – पुलिस
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने मामले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान हमें कई सीसीटीवी फुटेज मिले। इन सभी में वह बुजुर्ग सार्वजनिक जगहों पर विभिन्न जानवरों के साथ कुकर्म करते हुए दिखाई दिया था। उसकी इन हरकतों को देखकर लगता है कि वह मानसिक रूप से बीमार है। लिहाजा, उसकी चिकित्सा जांच कराई जाएगी।
हाथरस में किशोर को हिरासत में लिया गया
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक किशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह गाय के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इस दौरान गांव के किसी आदमी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। घटना हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में दो दिन पहले की बताई जा रही है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद आरोपी की पहचान करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
पालतू कुत्ते से कुकर्म
इससे पहले बुलंदशहर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वहां 65 साल के एक बुजुर्ग ने पालतू कुत्ते के साथ कुकर्म किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने के बाद कुत्ते के मालिक ने थाने में बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया था।