RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर बनी महतारी वंदन योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, प्रदेश की कई महिलाएं इस योजना से वंचित हैं। इसे लेकर सरकार भी गंभीर है। इसलिए लाखों महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें महतारी वंदन योजना के पैसे नहीं मिल रहे। इसकी वजह यह है कि उन्होंने पिछले साल इसका फॉर्म नहीं भरा। अब ऐसी महिलाओं को फिर से मौका मिलने जा रहा है।
सरकार फिर से पोर्टल शुरू करने जा रही है, जिसके लिए आवेदन मंगवाए जाएंगे और महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलेंगे। इसकी जानकारी खुद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हम फिर से फॉर्म जारी करने जा रहे हैं, ऐसी महिलाएं जो छूट गईं, उन्हें फिर से मौका मिलेगा। मंत्री के अनुसार इसे निकाय चुनाव के बाद जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कुसुम प्लांट हादसे में इंचार्ज और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज, उजागर हुई कई गंभीर लापरवाही
मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक करके योजना को लेकर निर्देश दिए थे। मंत्री ने बताया कि इस वक्त 38 हजार के करीब महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। इसमें अलग-अलग कारण सामने आए हैं, अकाउंट आधार से लिंक न होना, खाता बंद होना या दूसरा खाता शुरू करना। इसमें हर केस को देखकर व्यवस्था ठीक करने और महिलाओं को पैसे दिए जाने पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: दुर्ग के मनीष पारख को मिला प्राइड ऑफ़ सेंट्रल इंडिया का अवार्ड, दिल्ली में चिराग पासवान ने किया सम्मानित
दरअसल, सरकार एक नई योजना भी शुरू कर चुकी है। महतारी वंदन में जिस तरह से महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए हर महीने आते हैं। नई योजना में महिलाओं को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, ये राशि लोन के रूप में एकमुश्त होगी। इस योजना का नाम है ‘महतारी शक्ति ऋण योजना।
ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक के घर IT का छापा, 155 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, तीन जिंदा मगरमच्छ भी मिले
इस योजना का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनका खाता राज्य ग्रामीण बैंक में है। जिन महिलाओं को इस खाते में महतारी वंदन योजना की राशि मिलती है वो स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के आसानी से ले पाएंगी। राज्य ग्रामीण बैंक इस योजना को मॉनिटर करेगा।