BILASPUR.छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरूआत 1 नवंबर से होने वाली है। इसके लिए शासन ने तैयारी भी कर ली है। ताकि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्या न हो। वहीं प्रदेश के 5 संभागों में कुल 2034 समितियां कार्य कर रही है। जिनके माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। बिलासपुर संभाग में 1 लाख 30 हजार कृषक पंजीकृत है जो अपना धान सरकार को बेचते है।
बता दें, प्रदेश में धान की खरीदी सरकार के द्वारा की जाती है। इस वर्ष भी 1 नवंबर को धान खरीदी का कार्य शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है। प्रारंभ में धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों की संख्या कम होती है लेकिन हफ्ते भर बाद संख्या में वृद्धि होती है।
शुरूआत में मैनुअल से होगी खरीदारी
इस वर्ष धान की खरीदी बायोमेट्रिक के माध्यम से होने वाली थी, लेकिन अब इस बार भी बायोमेट्रिक के बजाय मैनुअल से धान की खरीदी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिस कंपनी को टेंडर दिया गया था। उसके द्वारा बायोमेट्रिक की खरीदारी में देरी हो गई। जिसके कारण बायोमेट्रिक सिस्टम समितियों तक नहीं पहुंच पाई। फिलहाल जानकारी के मुताबिक 10 नवबंर तक बायोमेट्रिक मशीनें सभी समितियों तक भेजी जाएंगी। जिसके बाद बायोमेट्रिक से धान खरीदने का कार्य शुरू किया जाएगा।
धान का समर्थन मूल्य होगा 2183
धान खरीदी के लिए प्रदेश सरकार 2183 रूपये प्रति क्वींटल समर्थन मूल्य सामान्य धान पर देगी। वहीं पतले धान पर 2203 रूपये समर्थन मूल्य देगी। प्रदेश में कुल 24 लाख 97 हजार 9 सौ 91 किसान है।