MAHASAMUND NEWS. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक, झलप के पास तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के दौरान ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कार और ट्रक के बीच यह टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि कार चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
एक ही परिवार के लोग थे कार में सवार
जानकारी के अनुसार, कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे, जो राजनांदगांव जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
ट्रक चालक फरार, पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान, कार में सवार लोगों की कुल संख्या और उनके गंतव्य को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।




































