Husband Plants GPS Tracker बिहार की राजधानी पटना के निकट फुलवारीशरीफ में एक पति ने अपनी पत्नी की कथित बेवफाई का पता लगाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। शख्स ने अपनी पत्नी की चप्पल में गुप्त रूप से GPS ट्रैकर लगा दिया और फिर उसी के जरिए उसे उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

Husband Plants GPS Tracker घटना एकता नगर की है, जहां एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर बेवफाई का शक था। पत्नी की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसने उसकी चप्पल में GPS डिवाइस फिट कर दी। पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं थी कि उसकी हर कदम पर उसका पति नजर रख रहा है।

शनिवार को जब पत्नी घर से बाहर निकली, तो पति लगातार उसके लोकेशन को ट्रैक कर रहा था। कुछ देर बाद पत्नी का लोकेशन किसी संदिग्ध जगह पर दिखा। पति तुरंत उसी जगह पर पहुंच गया और वहां अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया।

Husband Plants GPS Tracker पत्नी और प्रेमी को एक साथ देखते ही गुस्साए पति ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग भी जमा हो गए।

Husband Plants GPS Tracker
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी शाहनवाज आलम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप और बहस चलती रही। इस दौरान पति ने गुस्से में प्रेमी से हाथापाई भी की।

हालांकि, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई। लंबी चर्चा के बाद तीनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।


































