JANJGIR NEWS. देश और प्रदेश में रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। लगातार दरिंदे युवती व महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से सामने आया है, जहां एक सरपंच पर रेप का आरोप लगा है।

युवती ने थाने में FIR दर्ज कराई शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नवागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक गांव की ही युवती ने थाने में शिकायत FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि गांव के ही सरपंच ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी सरंपच की तलाशी कर रही है


गुंडा बदमाश सूची में शामिल है सरपंच
आरोपी सरपंच संतोष केरा गांव से कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसका नाम पहले से ही गुंडा-बदमाश सूची में भी शामिल बताया जा रहा है। बरहाल देखना होगा कि अब पुलिस इस मामले में क्या एक्शन लेती है।





































