GARHCIRAULI NEWS. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह पक्की खबर मिली थी कि माओवादियों के गट्टा एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ता) के कुछ सदस्य एटापल्ली तालुका के मोदास्के गांव से सटे जंगल में डेरा डाले हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस के विशेष नक्सल-विरोधी कमांडो दस्ते सी-60 की पांच इकाइयों के साथ पुलिस ने अहेरी से तत्काल एक अभियान शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बाहरी घेरा बनाने में इस अभियान दल की मदद की।
उन्होंने बताया कि जब सी-60 की टुकड़ी जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी, तभी माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाकर्मियों ने जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में तलाशी के दौरान दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।
5 महिला सहित 12 नक्सलियों ने सरेंडर
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, नारायणपुर पुलिस के सामने 5 महिला सहित 12 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। बता दें कि, इन सभी नक्सलियों पर 18 लाख लाख इनाम घोषित था।
सुरक्षा बलों की कठोर कार्रवाई और अबूझमाड़ में लगातार स्थापित किए जा रहे कैंपों के दबाव में आज 12 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें पाँच महिला माओवादी भी शामिल हैं। पुलिस परीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि इन पर पहले से बकायदा इनाम घोषित था । कुल इनाम राशि लगभग ₹18 लाख है। आत्मसमर्पण के बाद प्रशासन ने इन पर चल रहे मामलों का संज्ञान लेते हुए उन्हें पुनर्वास योजना और प्रोत्साहन राशि के तहत सहायता देने की बात कही। इस दौरान BSF और ITBP के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस का कहना है कि ‘माड़ बचाओ अभियान’ और क्षेत्रीय नियंत्रण के कारण कई माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने को मजबूर हो रहे हैँ वहीं 12 माओवादी आत्मसमर्पण करने के बाद पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिली हैं। आत्मसमर्पण करने वाले बताते हैं कि संगठन स्थानीय आदिवासी समाज को भ्रामक वादे दिखाकर उपयोग कर रहा था। हम उनकी निशानदेही पर मिले हथियार-सामग्री और अन्य सुरागों की पड़ताल कर रहे हैं।”
नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
इसक पहले आज बीजापुर जिले से बड़ी खबर आयी, जहां माओवादियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम बेंचरम की है। पुलिस के मुताबिक 16 और 17 सितंबर की दरम्यानी रात माओवादी ग्राम बेंचरम निवासी 36 वर्षीय दशरू राम ओयाम के घर पहुंचे। मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने उसे घर से बाहर निकाला और धारदार हथियार टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की पुष्टि की। थाना जांगला में मर्ग व अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।