NEW DELHI NEWS. सुप्रीम कोर्ट ने पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार अपने जजों की संपत्ति की जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी। यह निर्णय शीर्ष अदालत की फुल कोर्ट बैठक में 1 अप्रैल 2025 को लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार पहले से प्राप्त संपत्ति विवरण अपलोड हो चुके हैं। अन्य जजों की जानकारी मिलते ही अपलोड की जाएगी। इसमें कॉलेजियम की भूमिका, राज्य सरकारों और भारत सरकार से प्राप्त सुझावों की जानकारी और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा की गई विचार प्रक्रिया भी शामिल है।
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 9 नवंबर 2022 से 5 मई 2025 के बीच हाई कोर्ट के जजों के रूप में नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव अपलोड किए गए।इसके मुताबिक सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस दौरान 303 नामों पर विचार किया और इनमें से 170 के नियुक्ति की सिफारिश। इन 170 में से एससी समुदाय से 7, एसटी से 5, ओबीसी से 21, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 7 जज हैं। इनमें 28 महिला जज और 23 जज अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। कॉलेजियम के द्वारा जारी सूची में आखिरी सिफारिश 15 अक्टूबर 2024 की है। इन 170 में से पहली नियुक्ति 16 जनवरी 2023 को आखिरी 30 अक्टूबर 2024 को की गई।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी! पीएमओ में उच्च स्तरीय बैठक जारी, सभी राज्यों को छात्रों और नागरिकों को ट्रेनिंग देने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जो नाम हाई कोर्ट जज के लिए भेजे हैं, उनमें से 12 ऐसे हैं, जो किसी पूर्व या वर्तमान जज के परिजन हैं। इनमें से 11 को नियुक्ति हो गई है। इन 11 में से 3 राजस्थान हाई कोर्ट, 2-2 इलाहाबाद और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट, 1-1 बॉम्बे, पटना, गुजरात और दिल्ली हाई कोर्ट में हैं। इन 11 जजों में 6 के पिता, 3 के बहनोई/साले, 1-1 के भाई या ससुर पूर्व या वर्तमान जज हैं।
ये भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा में बेटे के फेल होने पर परिजनों ने मनाया जश्न, केक काट कर किया हौसला आफजाई , इमोशनल वीडियो वायरल
जानिए किसकी संपत्ति कितनी
जस्टिस संजीव खन्ना, सीजेआई : रियल एस्टेट में द. दिल्ली में 3 बेडरूम फ्लैट, कॉमनवेल्थ विलेज में 4 बेडरूम फ्लैट, जिसका सुपर एरिया 2,446 वर्ग फीट है। गुरुग्राम में 2,016 वर्ग फीट सुपर एरिया वाले 4 बेडरूम फ्लैट में 56% हिस्सेदारी है। एफडी और बैंक खातों में 55.75 लाख रु. हैं। पीपीएफ में 1.06 करोड़ रु. और जीपीएफ में 1.77 करोड़ रु. हैं। शेयर में 14 हजार रु. का निवेश। 250 ग्रा. सोना, 5 किलो चांदी, मारुति स्विफ्ट कार।
जस्टिस बीआर गवई : बांद्रा, मुंबई, अमरावती, नागपुर, डिफेंस कॉलोनी नई दिल्ली में फ्लैट हैं। केलापुर, कटोल, नागपुर में कृषि भूमि है। 32,315 रु. के शेयर हैं। पीपीएफ खाते में 6.59 लाख और जीपीएफ में 13.56 लाख रु. हैं। वहीं, ₹25,859 रु. स्वयं, ₹29.7 लाख रु. (पत्नी)। इसमें 750 ग्राम सोना शादी में मिला स्त्रीधन। नकद: ₹61,320 रु., बैंक बैलेंस ₹1.95 लाख रु., अन्य अग्रिम राशि: 5.48 लाख रु.। कर्ज या देनदारी : 1.31 करोड़ रु. चल संपत्ति है।
ये भी पढ़ें: घूसखोर बाबू को ACB ने रंगे हाथों दबोचा, शिकायत पर डीईओ ऑफिस में दबिश
जस्टिस सूर्यकांत : चंडीगढ़, गुरुग्राम, नई दिल्ली और हिसार में आवासीय प्रॉपर्टी। गुरुग्राम व चंडीगढ़ में प्लॉट। पंचकूला में कृषि भूमि। 4.11 करोड़ की 16 एफडी हैं। 1.92 करोड़ रु. की 15 एफडी (एचयूएफ)। 3.74 करोड़ जीपीएफ है। 100 ग्राम सोना और 3 महंगी घड़ियां हैं। कोई वाहन नहीं। कोई लोन नहीं। पत्नी के नाम पर 1.96 करोड़ रु. की 6 एफडी हैं। पत्नी के पीपीएफ अकाउंट में 49.9 लाख रु. हैं। उनके पास 1 किलो सोना व 6 किलो चांदी है।
जस्टिस अभय एस. ओक : 1320 वर्ग फीट का फ्लैट, ठाणे, महाराष्ट्र में। 460 वर्ग फीट की संपत्ति ठाणे की एक इमारत में। ठाणे में कृषि भूमि भी है। 92.35 लाख का पीपीएफ, 21.76 लाख की एफडी, 9.10 लाख बचत खाते में, 8.20 लाख म्यूचुअल फंड में, 4.75 लाख के शेयर, 1.02 लाख के सहकारी बैंकों के शेयर, 1 लाख की बीमा पॉलिसी। 200 ग्राम सोने के गहने, 2022 मॉडल की मारुति बलेनो कार है। 5.10 लाख रुपए का ऑटो लोन है।
ये भी पढ़ें: अब कोई फोन चुराकर भागा तो जोर से बजने लगेगा अलार्म…ऐसे करें एक्टिवेट
जस्टिस विक्रम नाथ : नोएडा में 2 बीएचके फ्लैट है। 2 हजार वर्ग गज का पैतृक बंगला और 2 बीएचके फ्लैट, सिविल लाइंस प्रयागराज में है। 20 बीघा पैतृक कृषि भूमि कौशांबी, यूपी में है। लगभग 1.5 करोड़ रुपए का निवेश स्वयं और 3.25 करोड़ का निवेश पत्नी के नाम पर है। एक किलो सोना, 1.5 किलो चांदी है। फॉक्सवैगन पोलो कार (2017 मॉडल) पत्नी के नाम पर। कोई कर्ज या देनदारी नहीं।