BHILAI NEWS. हनुमान जन्मोत्सव की धूम तो पूरे देश में रही। वहीं प्रदेश में भी हनुमान जन्मोत्सव पर कई तरह के कार्यक्रम किए गए। भिलाई के प्रियदर्शिनी परिसर में भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना का कार्यक्रम किया गया। सुबह से रात तक हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान श्रीराम भक्त हनुमान की भक्ति में भक्त लीन हुए।
बता दें, प्रियदर्शिनी परिसर विकास समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जन्मोत्सव परिसर के शिव धाम मंदिर मेंवड़े धूम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम दोपहर एक बजे सुन्दर काण्ड का वाचन महिला मण्डली हुडको द्वारा गर्मजोसी से सम्पन्न किया गया।
शिव धाम मन्दिर से संध्या 5 बजे शोभा यात्रा आरम्भ कर समूर्ण परिसर के आन्तरिक मार्गो पर बच्चों, महिलाओं व पुरुषों द्वारा सामूहिक शोभा यात्रा ढोल बाजो के साथ जय श्री राम के नारों से सम्पूर्ण कालोनी गुंजायमान हो गई। शोभा यात्रा पश्चात शिव धाम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व आरती पंडित कमलेश द्विवेदी द्वारा विधिवत किया गया। पूजा पश्चात परिसर के सम्पूर्ण नागरिकों ने महा प्रसाद भोग ग्रहण किया ।
महाबली रामेष्ट के जन्मोत्सव के अवसर पर सद्बुद्धि, आपसी सदभाव व सदैव सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर एस.पी. त्रिपाठी, डॉक्टर बी. सिंह, डॉक्टर गिरीश, सी.आई भट्ट,बी.के. गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, विनोद शैल, अविनाश चौहान, एन. चौहान, जी.बी. चौधरी के.के. मिश्रा, गणेश ताम्रकर, संजय चतुर्वेदी, आर.टी. चौधरी, अखिलेश तिवारी, टी.आर. सोनी, महिला प्रकोष्ट पूनम सिंह अध्यक्ष भावना चतुर्वेदी उपाध्यक्ष डॉक्टर मृदुला चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, स्वाति साहू, ममता शर्मा, अंजली चौधरी, आभा सिन्हा, ममता सांडिल्य एवं प्रगति चौहान उपस्थित रहे।