SURAJPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी तंत्र मंत्र का झांसा देकर बैंक कर्मचारी से लगभग 15 लाख रुपए की ठगी की है। फर्जी तांत्रिक ने घर में सोने के सिक्कों से भरे घड़े के जमीन में गड़े होने की बात कही थी। इसी दरमियान आरोपी ने पीड़ित बैंक कर्मचारी से 15 लाख रुपए अलग-अलग किश्तों में लिए थे।

ये भी पढ़ेंःकोर्ट परिसर में ही आपस में भिड़ीं दो महिलाएं, बच्ची की कस्टडी को लेकर मारपीट, Video Viral

दरअसल, सेंट्रल बैंक में काम करने वाले कर्मचारी अभिषेक प्रताप सिंह के पास कुछ लोग आए और बताया कि उसके घर के अंदर सोने के सिक्कों का घड़ा दबा हुआ है। जिसे हमारे तांत्रिक नरेश पटेल अपने तंत्र विद्या से बाहर निकाल देंगे, लेकिन इसके लिए पूजा पाठ करनी पड़ेगी।

इसके बाद पूजा पाठ और तंत्र मंत्र के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में लगभग 15 लाख रुपए लिए और अभिषेक प्रताप सिंह को कोई सोने के सिक्कों से भरा घड़ा नहीं मिला।


इसके बाद पीड़ित को यह बात समझ में आ गई कि वह ठगी का शिकार हो गया है। जिसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जिसमें पहले ही दो आरोपी मनोज कुमार और अशोक दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

लेकिन मुख्य आरोपी अभिषेक काफी समय से फरार चल रहा था जिसे कोरबा जिले के रामपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी पर ठगी का मामला दर्ज कर न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि ऐसे तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर ठगी का शिकार ना हों। यदि उन्हें कोई भी पैसे दुगने करने या घर में गड़े हुए धन को निकालने का दावा करे, तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में दें।




































