BIJAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे के लिए दृढ़ संकल्पित केंद्र व राज्य सरकार बस्तर में बड़ा ऑपरेशन चला रही है। इस बीच, दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों को घेरने निकली फोर्स से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक डीआरजी जवान शहीद हो गया, जबकि जवानों ने 18 से ज्यादा नक्सलियों के भी ढेर कर दिया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दी गई है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। एक दिन पहले जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था। वहीं आज गुरुवार की सुबह से ही जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। खत्म होने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर, दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने कहा कि हिरोली से जवान निकले हैं। मुठभेड़ चल रही है।
ये भी पढ़ें: अब रोमांटिक कॉमेडी का तड़का लगाएंगी कीर्ति सुरेश, साथ में ये कलाकार भी आएंगे नजर
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र (बीजापुर) में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सर्चिंग आपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस को विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
वहीं नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बात दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 71 नक्सली मारे गए हैं, पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने करीब 300 नक्सलियों को ढेर किया है, 290 हथियार जब्त किए गए हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 1 महीने पहले 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए थे, वहीं 2 जवान घायल भी हुए हैं जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है।
इससे पहले बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इसमें 31 नक्सलियों की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड़ जारी है, जिसमें दो जवान भी घायल हुए हैं।
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS rifle, 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, BGL launcher हथियार, विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ । पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप ने बताया कि मुठभेड़ में और अधिक नक्सलियों के घायल या मारे जाने की संभावना को देखते हुए आस पास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है ।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. नेबताया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF//Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF व अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 78 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये। मुठभेड़ में बीजापुर DRG के जवान राजू ओयम शहीद हो गए।