BILASPUR NEWS. बिलासपुर के सिम्स में महिला के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला का गर्भपात हो गया है। मामले में महिला को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद महिला सिम्स में भर्ती हुई थी। महिला पांच माह के गर्भ से थी।
दरअसल, करगीखुर्द निवासी महिला गिरिजा साहू बीते 13 मार्च को पेट में दर्द की शिकायत पर सिम्स में भर्ती हुई थी। महिला पांच माह के गर्भ से थी। कुछ दिनों से गिरिजा को पेट में दर्द हो रहा था। बताया जा रहा है, दर्द के लिए डॉक्टरों ने गिरिजा को पहले एक इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद उसका दर्द कंट्रोल हो गया था। लेकिन आज फिर उसे एक इंजेक्शन लगा दिया गया।
भानपुरी-लोहंडीगुड़ा मार्ग में भीषण सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत
आरोप है कि उसे दर्द कम करने के जगह गर्भपात का इंजेक्शन लगा दिया गया। पीड़िता की मानें तो वो इंजेक्शन किसी कविता नाम की पेशेंट को लगना था, लेकिन लापरवाही के कारण बिना वेरीफाई किए वो इंजेक्शन उसे लगा दिया गया। इससे महिला की ब्लीडिंग शुरू हो गई और गर्भ में मौजूद बच्चे की मौत हो गई।
होली खेलने के बाद नहाते समय महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने 7 युवकों को दबोचा, 9 की तलाश जारी
परिजनों ने सीधे तौर पर इसके लिए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है, इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई है। केवल पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई महिला को गर्भपात का इंजेक्शन लगा दिया गया।
पूर्व CM भूपेश बघेल बोले-बेटे चैतन्य बघेल को ईडी से नहीं मिला कोई नोटिस
इधर, पीड़िता और परिजनों के आरोप के बाद सिम्स प्रबंधन सकते में है। हालांकि, डॉक्टर और सिम्स प्रबन्धन लापरवाही से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है, महिला कोटा से रिफर होकर सिम्स में भर्ती हुई थी।
महिला को पहले से ब्लीडिंग की शिकायत थी। इसके इलाज के लिए इंजेक्शन लगाया गया था। इसमें गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप गलत है। हालांकि, इसके साथ ही सिम्स प्रबंधन ने मामले में जांच की बात भी कही है।
भिलाई: सड़क हादसे में BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की मौत…जानिए कैसे हुआ हादसा