BILASPUR NEWS. बिलासपुर में टैक्स वसूली को लेकर निगम अब एक्शन में है। वित्तीय वर्ष के समाप्ति के साथ नई निगम सरकार के सामने टैक्स वसूली का बड़ा टारगेट है। कई बड़े बकायादार निगम के टैक्स वसूली के टारगेट को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में बड़े बकायादारों पर अब कुर्की कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक केवल 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली नगर निगम कर सका है। ठेका कंपनी को हटाने के बाद निगम अब खुद टैक्स की वसूली कर रहा है।
दरअसल, बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली का सिस्टम लंबे समय से गड़बड़ाया हुआ है। पहले बड़े बकायादार फिर ठेका कंपनी ने निगम को टैक्स वसूली के टारगेट में पीछे कर दिया है। कई बड़े बकायादार हैं, जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ठेका कंपनी भी ऐसे बकायादारों से लंबे समय से टैक्स की वसूली नहीं कर पाई है। ऐसे में निगम ने अब ठेका कंपनी को हटाते हुए खुद टैक्स वसूली का जिम्मा सम्हाला है।
अब जब चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है, टैक्स वसूली में पीछे चल रहे निगम की चुनौती बढ़ी हुई है। अब तक केवल 50 से 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली हो सकी है। करीब 50 करोड़ रुपए आने वाले दिनों में निगम को वसूलने हैं। लेकिन निगम का पुराना जो रिकॉर्ड रहा है, उसमें 65 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स की वसूली निगम नहीं कर सका है। ऐसे में टैक्स वसूली का प्रतिशत बढ़ाने निगम ने अब एक्शन मोड में है।
बड़े बकायादारों पर जहां नोटिस के साथ कुर्की की तैयारी की जा रही है, वहीं अन्य बकायादारों को भी डोर टू डोर नॉक किया जा रहा है। निगम की अलग- अलग टीमें इसके लिए बनाई गई हैं, जो जोनवार बकाया टैक्स की वसूली में लगे हैं। निगम अधिकारियों की माने तो वे 90 परसेंट टैक्स वसूली के टारगेट को लेकर चल रहे हैं। ठेका कंपनी को हटाने के बाद टैक्स की वसूली बढ़ी है। बड़े बकायादारों पर कार्रवाई के साथ इसमें और तेजी आएगी।
गौरतलब है कि, वर्तमान में शहर और आउटर के वार्डों को मिलाकर निगम में 1.27 लाख के करीब करदाता हैं, जिनसे निगम टैक्स वसूलता है। इसमें लगभग 10 से 15% करदाता ऐसे हैं जो वर्षों से निगम को टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।

Mile stone Academy Bhilai
यह भी पढ़ें:Breaking: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में तीन फ़ीसदी इजाफे का आदेश
यह भी पढ़ें:सुकमा DFO निलंबित, 6 करोड रुपए के तेंदूपत्ता बोनस घोटाले का आरोप
यह भी देखें: