AAJ KA RASHIFAL. 16 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि रविवार शाम 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। 16 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा।
छत्तीसगढ़ के 9 जिला पंचायतों में ओबीसी का कब्जा, डिप्टी CM ने कहा-माफी मांगे भूपेश बघेल
मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कोई बड़ा खर्चा हो सकता है, जिससे उधार लेने की नौबत आ सकती है। इस समय धैर्य बनाए रखें, जल्द ही स्थितियां सुधरेंगी। मेहनत का फल शीघ्र मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत हैं। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तनाव से बचें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं, सौभाग्य बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
छत्तीसगढ़ के 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर, 16 महिला नक्सली शामिल
वृषभ – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज का दिन परिवर्तन लेकर आ सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें स्वीकार करें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन निराश न हों। नए कार्य से लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: शिव परिवार की पूजा करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा
दर्द कम करने की जगह लगा दिया गर्भपात का इंजेक्शन! बिलासपुर SIMS की बड़ी लापरवाही पर मचा बवाल
मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और इच्छित परिणाम प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें, परिवार में शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का काला
होली खेलने के बाद नहाते समय महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने 7 युवकों को दबोचा, 9 की तलाश जारी
कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें, अस्पताल जाने की नौबत आ सकती है। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने से सफलता मिलेगी।
आज का उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें, सकारात्मकता आएगी।
भाग्यशाली रंग: हरा
पूर्व CM भूपेश बघेल बोले-बेटे चैतन्य बघेल को ईडी से नहीं मिला कोई नोटिस
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का दिन आत्मविश्लेषण करने का है। आपकी ईमानदारी आपको आगे बढ़ाएगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विवादों से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
आज का उपाय: वाणी पर नियंत्रण रखें और शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: जामुनी
कन्या – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत उत्तम रहेगी।
आज का उपाय: शिवलिंग पर हरी मूंग और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
भिलाई: सड़क हादसे में BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की मौत…जानिए कैसे हुआ हादसा
तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। सेहत उत्तम रहेगी।
आज का उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और झूठ बोलने से बचें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे नए अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी।
आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय में मुनाफा होगा। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ मधुर समय व्यतीत होगा।
आज का उपाय: निवेश से पहले सोच-विचार करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। मन में कुछ चिंता रह सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। सेहत और आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
आज का उपाय: वाणी पर संयम रखें, अनावश्यक विवाद से बचें।
भाग्यशाली रंग: स्लेटी
कुंभ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज थकान महसूस कर सकते हैं, इसलिए खुद को आराम दें। यात्रा करने की इच्छा हो सकती है। यदि कोई रुका हुआ काम था, तो अब गति मिलेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें।
आज का उपाय: शनि देव की पूजा करें, बाधाएं दूर होंगी।
भाग्यशाली रंग: गहरा नीला
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है, लेकिन शाम के बाद हालात अनुकूल होंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
आज का उपाय: घर से निकलते समय जीवनसाथी का माथा स्पर्श करें, सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला