SHAMLI NEWS. सोमवार देर रात झिंझाना के उदपुर गांव के जंगल में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें मुस्तफा गैंग का एक लाख का इनामी अरशद और उसके तीन साथी गोली लगने से ढेर हो गए। वहीं बदमाशों में से किसी एक की गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए। जिनकी गम्भीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम रेफर कर दिया गया।

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अरशद अपने साथियों के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। पुलिस ने उदपुर के ईंट भट्ठे के पास घेराबंदी की और ब्रेजा कार सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में अरशद और उसके तीन साथी सोनीपत का मंजीत, हरियाणा के मधुबन का रहने वाला सतीश और एक अन्य को भी गोली लगी। जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: बेटा कुछ कमाना भी सीख” कहने से पहले जरूर सोचियेगा, माँ-बाप को हैरत में डालने वाला मामला

सूचना पाते ही डीआईजी अजय साहनी, एसपी शामली रामसेवक गौतम मौके पर पहुंचे। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचे बरामद किए गए हैं। वहीं बदमाशों की फायरिंग में इंस्पेक्टर सुनील कुमार को गोली लगी है। उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: अमूल्य वस्तुओं का नुकसान कर गया अग्निकाण्ड, छलका साधु-संतों का दर्द
अरशद थाना बेहट, सहारनपुर से लूट के एक मामले में वांटेड था। उस पर एडीजी जोन द्वारा एक लाख का इनाम भी रखा गया था। इसके अलावा भी अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन मामले दर्ज थे। अरशद लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सहारनपुर और आस-पास के जिलों में उसकी सक्रियता ने पुलिस को चुनौती दे रखी थी। उसके खिलाफ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के पनीपत में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज थे। जिनमें 302 (हत्या), 395 (डकैती), 397 (आर्म्ड डकैती), और गैंगस्टर एक्ट जैसे गम्भीर अपराध शामिल थे।

यह भी पढ़ें: “आई एम सॉरी” कह दुनियां छोड़ गए डॉक्टर साहब, क्या है मामला आइये जानते हैं ?
पैरोल पर आया था मनजीत
एसटीएफ के अनुसार, सोनीपत के मनजीत को किसी मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई हुई है। वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। बाहर आने के बाद वारदातों को अंजाम दे रहा था। अब झिंझाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को करने की फिराक में बदमाश थे।

यह भी पढ़ें: चकमा देने में कामयाब रहा गुड्डू मुस्लिम? एजेंसियों को दुबई भाग जाने की आशंका

इन्स्पेक्टर सुनील कुमार।



































