NEW DELHI NEWS. वंदे भारत सुपरफास्ट से भी फास्ट ट्रेन है। इस ट्रेन के माध्यम से 8 घंटे का सफर 4 घंटे में तय कर लिया जाता है। ऐसे में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक समारोह में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के प्रोटोटाइप का अनावरण किया था। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलेगी। इसका काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन 2025 में शुरू हो जाएगी।
बता दें, रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य कर रहा है। यहीं वजह है कि अधोसंरचना के कार्य लगातार हो रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन भी लोगों के समय को बचाने का ही प्रयास है। देश में कुल 60 वंदे भारत ट्रेन शुरू हुए है। इससे लोगों का समय भी बच रहा है और सहोलियत भी हो रही है। ऐसे में वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन भी रेलवे शुरू करने वाली है। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में पहली वंदे भारत ट्रेन का गौरव श्रीनगर को मिलने वाला है।
2019 में लांच हुआ था वंदे भारत एक्सप्रेस
केन्द्र सरकार ने वर्ष 2019 में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लांच किया। यह ट्रेन सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। सितंबर 2024 तक पूरे देश भर में 60 वंदे भारत ट्रेन चल रही है। देश के 24 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में इसका लाभ रेलवे यात्री ले रहे है। यह काफी स्पीड में चलती है और समय की बचत करती है।
ये भी पढ़ेंः शादी के कार्ड पर CM योगी का नारा, ‘बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे नेक रहोगे
किराया भी कर दिया है तय
वंदे भारत ट्रेन की गति काफी तेज है। यहीं वजह है कि सामान्य ट्रेन या फिर सुपरफास्ट ट्रेनों की तुलना में इसका किराया अधिक रहता है। लेकिन इससे लोगों का समय भी बचता है। पहले स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का भी किराया तय कर दिया है। यह ट्रेन 800 किलोमीटर की दूरी को 13 घंटे में ही तय करेगी। इस स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक यानी यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट के तहत चलायी जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 7 बजे चलकर सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थ्री व स्लीपर कोच के साथ चलेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।