RAIPUR. छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, वन विभाग में खेल कोटे के तहत भर्ती करने जा रही है। इसके लिए 41 वनरक्षकों के लिए वेकैंसी निकाली गई है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह भर्ती 23 सितंबर 2024 तक चलेगी। इस भर्ती में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार स्वीकृत पदों का वितरण इस प्रकार है, हॉकी के लिए 3 पद हैं। क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए 2-2, शूटिंग के लिए 1, वॉलीबॉल के लिए 7, बास्केटबॉल के लिए 4, तैराकी के लिए 1, फुटबॉल के लिए 3, भारोत्तोलन के लिए 5, कबड्डी के लिए 6 और एथलेटिक्स के लिए 7 पद उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया के लिए बुलाए गए पात्र उम्मीदवारों की सूची वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक वनरक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया रायपुर के प्रमुख खेल मैदानों में आयोजित की जा रही है।
ये भी पढ़ें: राजस्व मामलों की धीमी गति पर CM साय ने जताई नाराजगी, कहा- सभी मामले समय-सीमा पर पूरा करें कलेक्टर्स
इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण वन विभाग के अधिकारियों की कमेटी, विभाग के नोडल अधिकारियों और संबंधित खेल संघों के प्रतिनिधि कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण वन विभाग के अधिकारियों की समिति, विभाग के नोडल अधिकारियों और संबंधित खेल संघों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन उनके स्टैमिना और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा, जिससे केवल सर्वश्रेष्ठ और शारीरिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों को ही इन पदों के लिए चुना जा सके।
ये भी पढ़ें: CM साय की कलेक्टरों को हिदायत, कुछ भी बोलने वाले अफसरों पर लें एक्शन, आप से ऐसा होगा तो मैं करूंगा कार्रवाई
दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ पुलिस में 341 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसमें सबसे अधिक पद सब इंस्पेक्टर (एसआई) के हैं, जिनकी संख्या 278 है। विभाग की ओर से भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक (अंगुल-चिन्ह), 1 उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), 5 उप निरीक्षक (कंप्यूटर) और 9 उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) शामिल हैं।